✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अड्डेबाजी के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 13 सितंबर को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कुल 39 प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चौक-चौराहों, बाजारों, पार्कों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई।
थाना-चौकीवार कार्रवाई
- खुर्सीपार थाना – 11 प्रकरण
- दुर्ग थाना – 08 प्रकरण
- मोहन नगर थाना – 05 प्रकरण
- जामुल थाना – 05 प्रकरण
- नंदिनी नगर थाना – 03 प्रकरण
- जेवरा सिरसा – 02 प्रकरण
- पुलगांव थाना – 02 प्रकरण
- सुपेला थाना – 02 प्रकरण
- पुरानी भिलाई थाना – 01 प्रकरण
कुल – 39 प्रकरण
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों से सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
पुलिस की नागरिकों से अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और अड्डेबाजी से दूर रहें। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!