✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली शराबखोरी व अड्डेबाजी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कुल 20 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को चौक-चौराहों, पार्कों, बाजारों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए।
इन मामलों में नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में 7, सुपे
ला में 5, भिलाई भट्ठी और अंजोरा में 3-3 तथा दुर्ग थाना क्षेत्र में 1 प्रकरण दर्ज किया गया।
अवैध शराब बिक्री के मामले में महिला गिरफ्तार
इसी अभियान के तहत 16 सितंबर 2026 को खुर्सीपार थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवार बस्ती मछली मार्केट के पास कार्रवाई की। पुलिस ने कथित रूप से अवैध रूप से शराब बेच रही 20 वर्षीय नगिता मरकाम को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री के लिए रखे 30 पौवा देशी शराब और 200 रुपये नकद बरामद किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 3,640 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में खुर्सीपार थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट सहित पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी अथवा अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!