Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

State Head - Kishor
State Head - Kishor
53 Views 5 Min Read 0 Comments
दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महापौर अलका बाघमार के उपयोग में आने वाली इनोवा वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के समय वाहन नगर निगम परिसर में महापौर कक्ष के सामने खड़ा था, जबकि महापौर अपने चेंबर में मौजूद थीं।

 

घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। वाहन के बोनेट से अचानक आग की लपटें उठती देख निगम कर्मचारियों और परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

बोनेट से उठी आग की लपटें

 

आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास खड़े अन्य वाहनों को तत्काल वहां से हटाया गया, ताकि आग फैलने की स्थिति में बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सके। कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।

 

करीब 12 बजे पहुंची फायर ब्रिगेड

 

सूचना मिलने के बाद करीब 12 बजे फायर ब्रिगेड की टीम नगर निगम परिसर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक तौर पर वाहन में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

निगम ने किराए पर लिया है वाहन

 

जिस इनोवा वाहन में आग लगी, उसे नगर निगम द्वारा किराए पर लिया गया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन के आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को हटा लिया गया, जिससे आग के फैलने का खतरा टल गया।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों और वाहन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos