✍️ हमर प्रदेष छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग, छत्तीसगढ़।** दुर्ग में गरबा आयोजन के दौरान युवकों के प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को धर्म और संस्कृति की सीख देने से पहले नेताओं को अपने घर की ओर देखना चाहिए।
गुरुवार रात दुर्ग के सिविल लाइन स्थित हॉकी मैदान में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा और RSS से जुड़े नेताओं के परिवारों में भी मुस्लिम परिवारों में विवाह हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अपने परिवारों में ऐसे रिश्ते हैं, तो दूसरों के धर्म और संस्कृति को लेकर सवाल क्यों उठाए जाते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गरबा सहित धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक मेलजोल के माध्यम होते हैं। ऐसे आयोजनों में किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान को लेकर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने भाजपा और RSS के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरों को धर्म का पाठ पढ़ाने से पहले उन्हें अपने परिवारों में झांकना चाहिए।
गरबा आयोजन में प्रवेश को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, दुर्ग के सिविल लाइन स्थित हॉकी मैदान में बुधवार रात गरबा आयोजन के दौरान कुछ युवकों के प्रवेश को लेकर विवाद हुआ था। आयोजन स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने युवकों की उपस्थिति पर आपत्ति जताई, जिसके बाद आयोजकों और युवकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान मारपीट होने की भी जानकारी सामने आई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

गरबा आयोजन में हुए विवाद के बाद अब यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान से दुर्ग में गरबा विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!