✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। शहर के वार्डों में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर अलका बाघमार ने 15वें वित्त आयोग मद से कुल 47.54 लाख रुपये के दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
इसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 गायत्री मंदिर वार्ड में 8.32 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 43 कसारीडीह में सहगल ऑटो के पास से कुर्मी भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर 39.22 लाख रुपये की लागत से बॉक्स कल्वर्ट एवं सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए दुर्ग शहर का सुनियोजित विकास करना है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद दीपक साहू, मनीषा सोनी, खालिक रिजवी, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता अपर्णा मिश्रा, भारती ठाकुर सहित दोनों वार्डों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान पार्षदों एवं नागरिकों ने विकास कार्यों की सौगात देने पर महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!