Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दीपावली से पहले राशन दुकानों में अव्यवस्था, शक्कर के लिए तरसे राशनकार्डधारी : अरुण वोरा

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

दुर्ग। दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले सरकारी राशन दुकानों में अव्यवस्थाओं ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। कहीं पिछले कई महीनों से शक्कर उपलब्ध नहीं है, तो कहीं राशनकार्ड के क्रमांक बदलने से हितग्राही अपने ही हक का राशन पाने के लिए भटक रहे हैं। इस मामले को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि त्योहार के समय जनता को राहत देने के बजाय सरकार ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 

अरुण वोरा ने बताया कि सहायक खाद्य अधिकारी से चर्चा के दौरान जानकारी मिली कि पिछले चार महीनों से राशन दुकानों में वितरण के लिए शक्कर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि दीपावली मिठास और खुशियों का त्योहार है, लेकिन गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन दुकानों से मिलने वाली शक्कर तक नसीब नहीं हो रही है। ऐसे में त्योहार की तैयारियां प्रभावित होना स्वाभाविक है।

 

उन्होंने राशनकार्ड के क्रमांक में बिना पूर्व सूचना किए गए बदलाव पर भी नाराजगी जताई। वोरा के अनुसार, पुराने राशनकार्ड लेकर दुकान पहुंचने वाले हितग्राहियों को मशीन में क्रमांक बदल जाने के कारण राशन लेने में परेशानी हो रही है। उन्हें आधार कार्ड लेकर दोबारा दुकान पहुंचने और नए क्रमांक की जानकारी लेने को कहा जा रहा है। इससे आम नागरिकों को एक ही काम के लिए बार-बार राशन दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

 

वोरा ने सवाल उठाया कि यदि राशनकार्ड के क्रमांक में बदलाव करना जरूरी था, तो हितग्राहियों को पहले से इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई? व्यवस्था में बदलाव की जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की है, फिर इसकी परेशानी आम जनता क्यों उठाए? उन्होंने मांग की कि राशन दुकानों में शक्कर की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित की जाए तथा राशनकार्ड के नए क्रमांक की जानकारी देने के लिए सरल व्यवस्था बनाई जाए, ताकि कोई भी हितग्राही अपने अधिकार के राशन से वंचित न रहे।

 

वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार को जनता की वास्तविक परेशानियों का जवाब देना चाहिए। त्योहार के समय लोगों को सुविधाएं मिलनी चाहिए, न कि सरकारी अव्यवस्थाओं के कारण उनकी मुश्किलें और बढ़ाई जानी चाहिए।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos