Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दीपावली से पहले 67.40 लाख महिलाओं के खातों में खुशियों की सौगात, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के तहत 632.63 करोड़ रुपये अंतरित

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh state news
Chhattishgarh state news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

दीपावली से पहले 67.40 लाख महिलाओं के खातों में खुशियों की सौगात, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के तहत 632.63 करोड़ रुपये अंतरित

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्योत्सव के समापन समारोह में जारी की राशि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

 

रायपुर। 3 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के लिए दीपावली का पर्व खुशियों की सौगात लेकर आया। राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67.40 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 632.63 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की।

 

नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

 

सुशासन सरकार का संकल्प है कि प्रदेश की प्रत्येक माता-बहन आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानित बने। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

दीपावली के अवसर पर 33वीं किस्त की राशि का अंतरण प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए त्योहार की खुशियों को और बढ़ाने वाला रहा। राज्योत्सव के समापन समारोह में यह पहल महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ विशेष रूप से चर्चा में रही।

 

📍 स्थान: राज्योत्सव स्थल, नवा रायपुर अटल नगर।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos