✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
ग्राम नवागांव एवं कलगांव में जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, मौके से कुछ व्यक्ति फरार।
दोनों कार्रवाई में कुल ₹3,300 नगद एवं ताश के 104 पत्ते जब्त।
मामले का संक्षिप्त विवरण :
दीपावली पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री संतोष सिंह जैन के पर्यवेक्षण में थाना अंतागढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी अंतागढ़ श्री कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संदिग्ध स्थानों पर पेट्रोलिंग एवं रेड कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दबिश दी गई।
प्रथम कार्रवाई – ग्राम कलगांव :
रात्रि ग्राम कलगांव स्थित आवासपारा स्कूल के पीछे कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर थाना अंतागढ़ पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹1,800 नगद तथा ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/2026, धारा 3(2) जुआ अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी :
1. पुनीतराम आचला
2. सुकालू राम पटेल
3. रतीराम गावड़े
4. नरेंद्र गावड़े
सभी निवासी ग्राम कलगांव, थाना अंतागढ़, जिला कांकेर।
द्वितीय कार्रवाई – ग्राम नवागांव :
दिनांक 09.11.2026 की रात्रि ग्राम नवागांव में जंगल किनारे कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना अंतागढ़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। कार्रवाई में कुल ₹1,500 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 70/2026, धारा 3(2) जुआ अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी :
1. मानोराम पटेल
2. लखमाराम पोटाई
3. कमलेश राम पटेल
4. किशोर पटेल
सभी निवासी ग्राम नवागांव, थाना अंतागढ़, जिला कांकेर।
पुलिस टीम का विवरण :
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!