Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में चोरी, पुलिस ने एक घंटे में पकड़े दो आरोपी; 2.97 लाख रुपये का माल बरामद

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️जिला रिपोर्टर: अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला: रायपुर

 

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में हुई चोरी की वारदात को गुढ़ियारी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने महज एक घंटे से भी कम समय में सुलझा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित कुल 2 लाख 97 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।

 

मामला रायपुर के थाना गुढ़ियारी क्षेत्र अंतर्गत नया मंगल बाजार का है। जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर प्रार्थिया ने लक्ष्मी पूजन के लिए अपने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रकम पूजा घर में रखी थी। पूजा के दौरान आस्था के चलते पूजा घर का दरवाजा खुला रखा गया था। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी रकम चोरी कर फरार हो गए।

 

घटना की रिपोर्ट मिलते ही गुढ़ियारी पुलिस और एसीसीयू की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के एक घंटे से भी कम समय में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 47 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इस प्रकार पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली। बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 2.97 लाख रुपये बताई गई है।

 

पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं आरोपी

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयन राजपूत (24 वर्ष), निवासी कुंदरापारा, थाना गुढ़ियारी तथा आर्यन चौहान (19 वर्ष), निवासी कलिंग नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

 

दीपावली जैसे पावन पर्व पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया। पुलिस की इस तत्परता और चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos