✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए दुर्ग शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए महापौर अलका बाघमार एवं नगर निगम आयुक्त लीना कोसम ने बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैंड एवं पुराना थाना के पीछे स्थित निब्बू लाइन सहित प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों का जायजा लिया।
महापौर एवं आयुक्त ने करीब दो घंटे तक पैदल भ्रमण कर दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण, पसरा, ठेला-खोमचा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यापार करने की समझाइश दी गई। साथ ही दुकानों के सामने 8×8 फीट की चूने से मार्किंग कराई गई, ताकि दुकानदार एवं ठेला-खोमचा संचालक तय सीमा में ही अपना व्यवसाय संचालित कर सकें।
निरीक्षण के दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित पार्किंग स्थल का भी जायजा लिया गया। त्योहार के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित रखने और नागरिकों के वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। कुछ स्थानों पर अव्यवस्था मिलने पर महापौर ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
महापौर अलका बाघमार ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और उत्साह का पर्व है। बाजार को व्यवस्थित रखना व्यापारियों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं और निर्धारित मार्किंग के भीतर ही व्यापार करें, ताकि ग्राहकों को खरीदारी में परेशानी न हो और आवागमन बाधित न हो।
वहीं आयुक्त लीना कोसम ने बाजार विभाग एवं अतिक्रमण अमले को निर्देश दिए कि निर्धारित मार्किंग के बाहर दुकान लगाने, सामान फैलाने अथवा सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इंदिरा गांधी प्रतिमा के आसपास भी विशेष मार्किंग करा
ई गई है, ताकि पसरा एवं ठेला-खोमचा निर्धारित सीमा से बाहर न लगें।
निगम प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजारों में स्वच्छता, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है, जिससे व्यापारी सुचारू रूप से कारोबार कर सकें और नागरिक आसानी से दीपावली की खरीदारी कर सकें।
निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर, निलेश अग्रवाल, खालिक रिजवी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!