✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 
दुर्ग। दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच वर्षों पुराने राजनीतिक एवं पारिवारिक आत्मीय संबंधों की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं दुर्ग के पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी भूपेश बघेल से मुलाकात कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसके अलावा अरुण वोरा ने प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से भी सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई दी।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, सद्भाव, विश्वास और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का पावन अवसर है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है।
उन्होंने कामना की कि दीपावली का प्रकाश छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश में आपसी भाईचारा और सद्भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!