*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज*
*रिपोर्टर - गौतम रंगारी*
*ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*
*दीपावली को लेकर गीदम में सजीं 27 पटाखों की दुकानें, बाजार में बढ़ी रौनक*
गीदम। दीपावली पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर गीदम में पटाखों की कुल 27 दुकानें सजाई गई हैं। दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार के पटाखों और आतिशबाजी की सामग्री के साथ अपनी दुकानें तैयार की हैं।
दुकानों में फुलझड़ी, अनार, चकरी, रॉकेट सहित कई तरह के पटाखे उपलब्ध हैं। दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। बच्चे और युवा अपनी पसंद के पटाखे खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
त्योहार के दौरान पटाखों की दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित नियमों का पालन करना भी महत्वपूर्ण है। वहीं दुकानदारों को दीपावली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वही एक फाटका विक्रेता टिकेंद्र दास से बातचीत से मालूम पड़ा कि पिछले वर्ष दिवाली पर बे मौसम बरसात के कारण फाटकों की बिक्री पर प्रभाव पड़ा था साथ ही इस वर्ष नगर पंचायत द्वारा दुकानों को नई जगह हाई स्कूल ग्राउंड में दिये जाने से सभी विक्रेता खुश है क्योंकि बीते वर्ष जहां दुकानें लगी थी उस स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था ठप थी पर इस वर्ष खुले मैदान में दुकान लगने से पार्किंग की व्यवस्था अच्छी होने से इसका फायदा दुकानदारों अच्छा होगा ।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!