Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण

दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण


 हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

जगदलपुर, 04 नवम्बर 2026/  राज्य शासन के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले में दीपावली पर्व के दौरान बिकने वाली मिठाईयों, नमकीनों एवं अन्य खाद्य पदार्थों तथा मिठाई बनाने में उपयोग की जाने वाली कच्चे सामग्रियों की सघनता से जांच की जा रही है।

      इसी तारतम्य में आड़ावाल स्थित मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा, काजू कतली, सलोनी, कलाकंद, पेंड़ा, काला जामुन, गुलाब जामुन, नारियल लड्डू, मिक्चर नमकीन, डोडा बर्फी, बेसन पापड़ी का नमूना संकलन किया गया एवं परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान 12 किलोग्राम एक्सपायर डालडा एवं 8 किलोग्राम रसगुल्ला को नष्ट कराया गया। जगदलपुर के मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा, गुलाब जामुन, सेव नमकीन, चावल, उड़द दाल, चक्की आटा, केसर बाटी, पेस्ट्री, चमचम, खोवा पेड़ा, कूकीज का नमूना संकलन कर प्रयोगशाला भेजा गया। लगभग 10 किलोग्राम खोवा अनहाइजेनिक स्थिति में रखे पाये जाने पर नष्ट कराया गया। जिले में सतत निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। 5 खाद्य प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार हेतु सुधार सूचना पत्र प्रेषित की गई है। उक्त कार्यवाही का संचालन जिले में अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्रीमती पूनम कुंजाम के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अंकित गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार नाग एवं नमूना सहायक श्री नंदकिशोर हिरवानी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos