Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दीपका में नाबालिग द्वारा स्कॉर्पियो चलाने का आरोप, दूसरी गाड़ी से टक्कर

State Head - CHANDAN
State Head - CHANDAN
62 Views 5 Min Read 0 Comments
दीपका में नाबालिग द्वारा स्कॉर्पियो चलाने का आरोप, दूसरी गाड़ी से टक्कर

नगर पालिका रोड पर रॉन्ग साइड में वाहन चलाने की बात सामने आई, हादसे में कोई जनहानि नहीं

दीपका, कोरबा। नगर पालिका रोड दीपका में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को दोपहर करीब 4 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन की दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन एक नाबालिग युवक चला रहा था।

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो वाहन कथित तौर पर रॉन्ग साइड में जा रहा था। इसी दौरान दूसरी गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है

हादसे में जनहानि नही

घटना में राहत की बात यह रही कि किसी व्यक्ति की मौत या गंभीर जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाए जाने को लेकर चिंता जताई और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की

पुलिस से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों की मांग है कि यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि स्कॉर्पियो वाहन नाबालिग द्वारा चलाया जा रहा था, तो पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर भी लोगों ने जागरूकता की आवश्यकता बताई है।

फिलहाल हादसे के कारण, वाहन चालक की उम्र और रॉन्ग साइड में वाहन चलाने संबंधी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

 स्थान: नगर पालिका रोड, दीपका, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़

 घटना की तारीख: 6 सितंबर

 समय: दोपहर करीब 4 बजे

रिपोर्ट: नवीन चौरसिया

ब्लॉक रिपोर्टर | Hamar Pradesh CG News

 

State Head - CHANDAN
Written by

State Head - CHANDAN

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos