दीपक मश्क़े से सौजन्य मुलाकात, नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक को दी बधाई
महासमुंद। भाजपा सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक मश्क़े से भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी और जिला सोशल मीडिया संयोजक हनी गंभीर ने सौजन्य मुलाकात की। दोनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
स्वप्निल तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दीपक मश्क़े को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व से भाजपा का सोशल मीडिया संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी की गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी डिजिटल माध्यमों से अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचेगी।
हनी गंभीर ने कहा कि दीपक मश्क़े का राष्ट्रीय संयोजक बनना भाजपा के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है। उनके मार्गदर्शन में डिजिटल टीम को और सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया मीतुल कोठारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोशल मीडिया कमलेश चंद्राकर भी उपस्थित रहे। सभी ने दीपक मश्क़े को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव
हमर प्रदेश — छत्तीसगढ़ का तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ नेटवर्क
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!