Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

 दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ी; अब 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
46 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

 दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख बढ़ी; अब 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

 

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के दिव्यांग छात्र-छात्राएं नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

 

महासमुंद, 23 अक्टूबर 2026। दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए एक और अवसर मिला है। दिव्यांगजन केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी।

 

उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का प्रावधान है।

 

पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की समय-सीमा बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए थे।

 

उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। निर्धारित तिथि तक आवेदन करने से पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।

 

महत्वपूर्ण तिथि: 31 अक्टूबर 2026

 

आवेदन माध्यम: नेशनल स्कॉलरशिप

 पोर्टल (ऑनलाइन)

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos