Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
69 Views 5 Min Read 0 Comments

News Portal

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन पोर्टल शुरू

प्री-मैट्रिक के लिए 31 अगस्त, पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास के लिए 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

महासमुंद, 21 अगस्त 2026। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षा सत्र 2026-27 में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीयन के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू कर दिया गया है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। वहीं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के साथ आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक, तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास हायर एजुकेशन छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।

उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होना आवश्यक है। इसके लिए सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी तथा विगत वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही विद्यार्थी किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।

प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पालक अथवा अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं टॉप क्लास हायर एजुकेशन छात्रवृत्ति के लिए वार्षिक आय की सीमा 8 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तथा संस्था सत्यापन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है। इसी तरह पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास हायर एजुकेशन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तथा संस्था सत्यापन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्यार्थियों को आवेदन का प्रिंट निकालकर निर्धारित तिथि से पहले संबंधित संस्था के प्रधान पाठक अथवा प्राचार्य की अनुशंसा सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। पोर्टल पर पंजीयन, संस्था पंजीयन अथवा संस्था केवाईसी से संबंधित किसी भी समस्या के लिए समाज कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल: scholarships.gov.in

स्टेट रिपोर्टर- हेतराम साहू
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos