Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दिव्यांग एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र 2 सितंबर को एक साथ बनेंगे

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
22 Views 5 Min Read 0 Comments

News Portal

दिव्यांग एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र 2 सितंबर को एक साथ बनेंगे

 

जन्माष्टमी के अवकाश के चलते बदली व्यवस्था, हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील

 

महासमुंद, 01 सितंबर 2026। जिला चिकित्सालय महासमुंद (वर्तमान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय महासमुंद) में संचालित मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में आगामी शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बदलाव किया गया है।

 

मेडिकल बोर्ड के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग प्रमाणपत्रों का सत्यापन, नवीनीकरण एवं नवीन दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। वहीं प्रत्येक शुक्रवार को हितग्राहियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं।

 

संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सार्वजनिक/सामान्य अवकाश रहेगा। इसके मद्देनजर दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026, बुधवार को एक साथ संपादित की जाएगी।

 

अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष व्यवस्था केवल 2 सितंबर 2026 के लिए लागू होगी। संबंधित हितग्राहियों से निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की गई है।

 

H.R. SAHU

State Reporter

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos