लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत दिल्ली से लौटे कांग्रेस नेताओं का बागबाहरा में भव्य स्वागत
देशहित में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत माननीय श्री राहुल गांधी जी के आह्वान पर दिल्ली पहुँचकर देश में वर्तमान परिस्थितियों के विरोध में सांकेतिक रूप से लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद जिला अंतर्गत खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं का आज बागबाहरा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर **बागबाहरा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवनाथ साहू जी, कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खेमराज सिन्हा जी, पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण दिवान जी, जिला उपाध्यक्ष फूलसिंह ध्रुव जी, मंडल अध्यक्ष चन्दू लाल साहू जी एवं विधायक प्रतिनिधि तथा सरपंच सेवाराम साहू जी** का बागबाहरा आगमन पर **बागबाहरा ग्रामीण खल्लारी मंडल अध्यक्ष मुकुन्द सिन्हा जी के नेतृत्व में** आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में **ब्लॉक उपाध्यक्ष शहजान पासा जी, कोषाध्यक्ष राहुल कुलदीप जी, सचिव खिलेश्वर प्रसाद सिन्हा जी, कांग्रेस नेता सुरेश पटेल जी एवं उपसरपंच प्रतिनिधि तुलाराम देवांगन जी** मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस दौरान लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती तथा देशहित में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के अनुरूप संघर्ष करने के संकल्प को दोहराया गया।
गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
मो.9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!