Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दिन में कोर्ट के सामने कहासुनी, रात में घेरकर चाकू से हमला; बिलासपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा वार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
28 Views 5 Min Read 0 Comments
दिन में कोर्ट के सामने कहासुनी, रात में घेरकर चाकू से हमला; बिलासपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा वार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

बिलासपुर। जिला न्यायालय के सामने कार खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद रात में एक अधिवक्ता पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने अधिवक्ता सत्यम सिंह का पीछा किया, उनकी कार रुकवाई और मारपीट के बाद चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घायल अधिवक्ता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

कार हटाने को कहा तो दी धमकी

 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 27 खोली इंद्रसेन नगर निवासी सत्यम सिंह (27) पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर वे अपने काम से जिला न्यायालय गए थे। काम पूरा करने के बाद वे घर लौट रहे थे।

 

रास्ते में शिव मंदिर के पास एक कार सड़क पर गलत तरीके से खड़ी थी, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। अधिवक्ता ने कार चालक से वाहन सड़क किनारे करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कार चालक ने अधिवक्ता से गाली-गलौज की और उन्हें देख लेने की धमकी दी।

 

रात में पीछा कर रोकी कार

 

अधिवक्ता के मुताबिक, दिन में हुई कहासुनी के बाद रात में कुछ युवकों ने उनका पीछा किया। आरोपियों ने रास्ते में उनकी कार रुकवा ली और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर अधिवक्ता पर हमला कर दिया।

 

चाकू के हमले में अधिवक्ता घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अधिवक्ता ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई।

 

मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

 

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

फिलहाल घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच के साथ ही विवाद की पूरी वजह और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos