हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला, बिलासपुर छत्तीसगढ़
दवनपुर-पीपरखुटी के बीच बाघिन के हमले की खबर, ग्रामीणों में दहशत
अचानकमार टाइगर रिजर्व। 12 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे दवनपुर, परसदा और पीपरखुटी (शिवतराई क्षेत्र) के बीच धनहा खार के पास झाड़ियों में छिपे बाघ अथवा बाघिन द्वारा दवनपुर निवासी संजू मरकाम पर हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से एक बाघिन गांवों के आसपास विचरण कर रही है। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) प्रबंधन को भी है।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल से लगे क्षेत्रों, घनी झाड़ियों और सुनसान खेतों की ओर जाने से बचें तथा विशेष सावधानी बरतें।
इसी बीच पीपरखुटी गांव की जंगल मितानिन दुर्गा मशराम द्वारा क्षेत्र में बाघ के पगमार्क की तस्वीर लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग और ATR प्रबंधन से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
हालांकि बाघ अथवा बाघिन के हमले की आधिकारिक पुष्टि संबंधित वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!