Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दलपत सागर के ₹9.88 करोड़ का हिसाब दे महापौर - नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी*

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
28 Views 5 Min Read 0 Comments
दलपत सागर के ₹9.88 करोड़ का हिसाब दे महापौर - नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी*

*दलपत सागर के ₹9.88 करोड़ का हिसाब दे महापौर - नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी*

*जगदलपुर।* नगर निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने दलपत सागर के उन्नयन और सफाई के नाम पर स्वीकृत ₹9.88 करोड़ की राशि को लेकर महापौर से सार्वजनिक हिसाब मांगने की मांग की है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चौधरी ने कहा कि जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दलपत सागर के लिए ₹9.88 करोड़ स्वीकृत होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद महापौर ने विधायक, मंत्री और सांसद का धन्यवाद भी किया, लेकिन सवा साल बीत जाने के बाद भी जनता को यह नहीं बताया गया कि कितनी राशि आई, कितनी खर्च हुई और कितनी बची है।

उन्होंने सवाल उठाया कि महापौर ने कहा था कि सफाई अभियान में नगर निगम का कोई खर्च नहीं हो रहा, संस्था डेमो कर रही है। तो फिर वाहनों का डीजल, वार्डों से लगे कर्मचारियों का एक महीने का भुगतान किस मद से हुआ? इसका हिसाब जनता को देना चाहिए।

राजेश चौधरी ने 7 सवाल पूछे -
1. किस-किस संस्था से कितनी राशि मिली?
2. किस तारीख को कितनी राशि प्राप्त हुई?
3. प्राप्त राशि में से कितना खर्च किया गया?
4. किन-किन कार्यों पर खर्च किया गया?
5. प्रत्येक कार्य पर कितना भुगतान किया गया?
6. वर्तमान में कितनी राशि शेष है?
7. शेष राशि से कौन-से कार्य होंगे?

उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि NMDC से फिर से ₹50 लाख की स्वीकृति मिल रही है, जिसमें पहली किस्त ₹20 लाख की है। अगर ऐसा है तो इसकी भी आधिकारिक जानकारी दी जाए।

महापौर द्वारा कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो महापौर आज जिम्मेदार पद पर हैं, जांच कराकर कार्रवाई करें। सिर्फ बयानबाजी से कुछ नहीं होगा। ट्रिपल इंजन की सरकार में भी कार्रवाई नहीं करना, जनता को भ्रमित करना है।

उन्होंने कहा कि दलपत सागर बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर है। जनता के पैसे का हिसाब जनता को देना ही होगा।

*- स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट*

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos