स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
मो- नं- 741 564 6812
दलपत की सफाई में पारदर्शिता पर महापौर संजय पांडे का जोर
49.95 लाख के कार्यों की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति का प्रस्ताव
जगदलपुर।ऐतिहासिक दलपत सागर की सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए महापौर संजय पांडे ने पहल की है। 12 सितंबर को हुई MIC की बैठक के बाद महापौर ने कलेक्टर को 49.95 लाख रुपये के स्वीकृत कार्यों की सतत निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव दिया।*
प्रस्तावित समिति कार्यस्थल का निरीक्षण, कार्यों की गुणवत्ता, जलकुंभी निष्कासन, सफाई की प्रगति और राशि के उपयोग की समीक्षा करेगी। समिति में नगर निगम के प्रतिनिधि के साथ स्वच्छता समिति अध्यक्ष लक्ष्मण झा तथा पार्षद राकेश मौर्य, कुबेर देवांगन और पायल बोथरा के नाम प्रस्तावित किए गए हैं।
*महापौर संजय पांडे ने कहा कि दलपत सागर शहर की पहचान है और इसे स्वच्छ एवं जलकुंभी मुक्त करना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि स्वीकृत राशि का सदुपयोग हो और कार्यों की वास्तविक प्रगति जनता के सामने स्पष्ट रहे।*
कलेक्टर से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में खेमसिंह देवांगन, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, योगेन्द्र पांडेय, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, पारुल बोथरा, कुबेर देवांगन, श्यामसुंदर बघेल सहित अन्य शामिल रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!