Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दर्राभाठा में गूंजा जय श्री विश्वकर्मा महाराज का जयघोष, धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

🔱 दर्राभाठा में गूंजा जय श्री विश्वकर्मा महाराज का जयघोष, धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

 

17 सितंबर को कलश स्थापना से शुरू हुआ आयोजन, 20 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ हुआ भव्य विसर्जन

 

महासमुंद/सरायपाली। सरायपाली विकासखंड के ग्राम दर्राभाठा में भगवान विश्वकर्मा महाराज की पूजा-अर्चना का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से किया गया। चार दिवसीय आयोजन के दौरान गांव में आस्था और भक्ति की अनोखी छटा देखने को मिली।

 

आयोजन की शुरुआत 17 सितंबर को विधि-विधान के साथ कलश स्थापना से हुई। इसके बाद 18 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा महाराज की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। 19 सितंबर को आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कीर्तन और भजनों से पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

 

पूरे आयोजन के दौरान आकर्षक साज-सज्जा के बीच भगवान विश्वकर्मा महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई थी। ग्रामीणों ने परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की।

 

🚩 गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

 

चार दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन 20 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा महाराज की प्रतिमा का गाजे-बाजे और भक्तिमय जयघोष के साथ भव्य विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा महाराज को विदाई दी।

 

इस अवसर पर महाप्रसाद (भंडारे) का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

🙏 आस्था के साथ एकजुटता का भी दिखा संदेश

 

ग्राम दर्राभाठा में आयोजित विश्वकर्मा पूजा ने पूरे गांव को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी ने आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान ग्रामीणों की एकजुटता और धार्मिक उत्साह देखते ही बना।

 

भगवान विश्वकर्मा महाराज की पूजा के माध्यम से श्रम, हुनर, कला और सृजन के प्रति सम्मान का संदेश भी सामने आया। चार दिनों तक चले इस आयोजन का समापन 20 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos