बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। खंडसरा चौकी क्षेत्र में एक स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
बस की चपेट में आया मासूम
जानकारी के अनुसार, DAV स्कूल जांता की बस बंसापुर-सेमरिया गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान 3 वर्षीय मासूम बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चालक-कंडक्टर की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही खंडसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं, हादसे के बाद बस छोड़कर फरार हुए चालक और कंडक्टर की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर
किशोर कुमार
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!