
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
रिपोर्टर - गौतम रंगारी
ब्यूरो चीफ (दंतेवाड़ा)
दर्दनाक सड़क हादसा : गीदम-बीजापुर मार्ग पर ट्रक से टकराई बाइक,तीन युवकों की मौत

गीदम, 05 नवंबर / गीदम-बीजापुर मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसे ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। गीदम से भैरमगढ़ की ओर जा रहे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की बाइक बीजापुर से गीदम की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रक से सीधे जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गीदम से महज 3 किलोमीटर दूर ड्रग डिपो के सामने हुआ।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर तीन युवक सवार थे और संभवतः तेज गति में थे। सामने से आ रही ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत गीदम थाने को सूचना दी।
पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलते ही गीदम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गीदम अस्पताल भेज दिया है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। मृतकों की अभी शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एक बाइक पर तीन सवारी न चलें और हेलमेट जरूर पहनें
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!