*दरभा: ग्राम पंचायत कावारास में 11.60 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन*
*कावारास (दरभा):* छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कावारास में आज दिनांक 07.09.2026, सोमवार को तीन अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
ग्राम पंचायत कावारास में आयोजित कार्यक्रम में *कुल 12 लाख 60 हजार रुपये* की लागत के कार्यों का शुभारंभ हुआ।
*कौन-कौन से कार्य स्वीकृत हुए:*
*1.* राज्य आपदा न्यूनीकरण मद अंतर्गत - आर.सी.सी. पुलिया 1.5 मी. 01 नग, मेन रोड हाई स्कूल पदर पारा के पास - *लागत 3.80 लाख (2026-27)*
*2.* राज्य आपदा न्यूनीकरण मद अंतर्गत - आर.सी.सी. पुलिया 1.5 मी. 01 नग, मेन रोड से पंचायत भवन के मध्य - *लागत 3.80 लाख (2026-27)*
*3.* गौण खनिज मद अंतर्गत - सी.सी. सड़क 120 मीटर, मेन रोड से चन्द्रवती घर तक - *लागत 5.00 लाख (2026-27)*
*कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि:*
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि माननीय श्री महेश कश्यप जी (सांसद, बस्तर)* रहे, जबकि *अध्यक्षता माननीय विनायक गोयल जी (विधायक, चित्रकोट विधानसभा)* ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बलदेव मण्डावी जी (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बस्तर), श्रीमती सम्पती महादेव नाग जी (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती मानकदई कश्यप जी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत दरभा), हरि प्रसाद कश्यप जी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत दरभा), देवीप्रसाद वेंजाम जी (मण्डल अध्यक्ष दरभा), सीता राम मौर्य जी (सरपंच, ग्राम पंचायत कावारास) एवं शंकर कश्यप जी (उपसरपंच, ग्राम पंचायत कावारास)* विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह पूरा कार्यक्रम समस्त पंचगण एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!