Abhishek Kumar Pandey,State Head Reporter,CG---Hamar Pradesh CG
*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर जिला द्वारा वर्कशॉप का आयोजन*
बिलासपुर - 24 अगस्त 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर जिला द्वारा 23 अगस्त 2026 को SECR MHS स्कूल नंबर-02 (प्राइमरी सेक्शन-I), बिलासपुर में स्काउटर्स एवं गाइडर्स के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।
वर्कशॉप में 86 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान Vision Statement 2034, OYMS एवं बुनियादी नियम, Advancement Scheme सहित संगठन की गतिविधियों एवं प्रभावी कार्यप्रणाली से संबंधित विषयों पर जानकारीपूर्ण एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी ग्रुप्स के सदस्यों का MY Bharat पोर्टल पर 100 प्रतिशत पंजीयन भी सुनिश्चित किया गया।
वर्कशॉप का उद्देश्य स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संगठनात्मक समन्वय एवं क्षमता निर्माण को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम जिला आयुक्त (स्काउट) एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बिलासपुर श्री अनुराग कुमार सिंह तथा जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती नेहा सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा जिला पदाधिकारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!