*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज*
*रिपोर्टर - गौतम रंगारी*
*ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*
दंतेवाड़ा 8 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत(झारखंड सांसद ) प्रथम दंतेवाड़ा आगमन
में गीदम नगर में जोरदार स्वागत किया गया साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत राज्य सभा सांसद फूलो देवी नेताम बीजापुर विधायक विक्रम उसेंडी, लखेश्वर बघेल,मोहन मरकाम दंतेवाड़ा पूर्व विधायक देवती कर्मा शकील रिजवी (अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा) हरीश कवासी(अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा) छविंद्र कर्मा,प्रवीण राणा, तुलिका कर्मा एवं समस्त दंतेवाड़ा के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
दंतेवाड़ा में माता दन्तेश्वरी के दर्शन बाद सारे नेता बारसूर(हितालकुडुम)में चल रहे बोधघाट परियोजना के विरोध में बैठे ग्रामीणों से मिले साथ ही उनके साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही बोधघाट संघर्ष समिति से आश्वासन किया कि इस लड़ाई में हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!