Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

थाना लवन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ताश से जुआ खेलते कुल 12 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
थाना लवन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ताश से जुआ खेलते कुल 12 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार*

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

*बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस*

थाना लवन

दिनांक: 24.11.2026

 

● *थाना लवन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ताश से जुआ खेलते कुल 12 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार*

● *आरोपियों से कुल ₹11,240 नगदी, ताश की गड्डियां आदि जप्त*

● *लवन नगर के वार्ड क्रमांक 10 में जुआ खेलते हुए आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

● *छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दोनों मामलों में मामला दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई*

 

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लवन पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.11.2026 को दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे कुल 12 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। दोनों ही मामलों में पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना लवन में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।  

 

कार्रवाइयों का विवरण:

*प्रथम कार्रवाई (वार्ड क्रमांक 10, लवन):*- आज दिनांक 24.11.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि लवन के वार्ड क्रमांक 10 में स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए 06 जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹5,500 नगदी, 52 पत्ती ताश आदि जप्त की गई।  

गिरफ्तार आरोपी:

1. अजय जायसवाल (पिता सुरेश जायसवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 09, लवन)  

2. दीपक साहू (पिता राजेंद्र साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 04, लवन)  

3. रामेश्वर साहू (पिता रतिराम साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 02, लवन)  

4. ज्ञानेश्वर चतुर्वेदी (पिता खिलावन चतुर्वेदी, उम्र 21 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 13, लवन)  

5. अरुण कोसले (पिता गया प्रसाद कोसले, उम्र 29 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 03, लवन)  

6. सत्यराज घृतलहरे (पिता वेदराम घृतलहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 03, लवन)  

 

*द्वितीय कार्रवाई (लवन तालाब पार, ट्रांसफार्मर के पास, वार्ड क्रमांक 10)*:- आज ही दिनांक 24.11.2026 को मुखबिर से प्राप्त दूसरी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वार्ड क्रमांक 10 स्थित लवन तालाब पार, ट्रांसफार्मर के पास बिजली खंभे में लगे लाईट के नीचे जुआ खेल रहे 06 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। मौके से कुल ₹5,740 नगदी 52 पत्ती ताश आदि जप्त की गई।  

गिरफ्तार आरोपी:

1. रामप्रसाद वर्मा (पिता दशरथ वर्मा, उम्र 48 वर्ष, निवासी- चितावर, थाना लवन)  

2. रामस्नेही वर्मा (पिता रामकुमार वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी- कोलिहा, थाना लवन)  

3. इन्द्र कुमार वर्मा (पिता रामकुमार वर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी- कोलिहा, थाना लवन)  

4. राजेश जायसवाल (पिता महेश जायसवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 09, लवन)  

5. लक्ष्मण साहू (पिता छेतुराम साहू, उम्र 55 वर्ष, निवासी- वार्ड क्रमांक 05, लवन)  

6. तुलाराम घृतलहरे (पिता बद्रीप्रसाद घृतलहरे, उम्र 54 वर्ष, निवासी- चितावर, थाना लवन)

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos