*थाना बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, भेजा गया जेल*
बस्तर थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
*क्या है पूरा मामला:*
दिनांक 01.09.2026 को पीड़िता ने थाना बस्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी से जान-पहचान के बाद मोबाइल पर बातचीत होती थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
रिपोर्ट पर थाना बस्तर में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस की कार्रवाई:*
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए -
- *पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा*
- अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के निर्देशन
- नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण
- थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.09.2026 को ही आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी:*
*बुधमन मौर्य पिता स्व. ढेलू मौर्य, उम्र 24 वर्ष, निवासी बागबहार डोंगरीपारा, नगर पंचायत बस्तर*
*टीम का सराहनीय योगदान:*
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिन्हा, स.उ.नि. चतुर राम बघेल, स.उ.नि. सुजाता नायडू, प्र.आर. 391 उमेश चंदेल, आरक्षक 99 अमर कश्यप, डीएसएफ आरक्षक 4051 निरंजन वैद्य एवं महिला आरक्षक 3044 सरदई सेठिया का विशेष योगदान रहा।
स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!