पिथौरा। थाना पिथौरा के मर्ग क्रमांक 58/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के बाद सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है
मर्ग जांच में गवाहों, पंच गवाहों, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान एवं डॉक्टर की पीएम रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि मृतक मनोहर सिन्हा (65) पिता मंत्री सिन्हा, साकिन वार्ड नंबर 01 गोपालपुर, थाना पिथौरा को आयशर वाहन क्रमांक MH 26 CH 4277 के चालक ने तेज व खतरनाक तरीके से दौड़ाते हुए टक्कर मार दी
घटना इस प्रकार है -
सूचनाकर्ता मनीराम डडसेना (42) साकिन वार्ड नंबर 04 रावणभांठा, पिथौरा ने थाना में मर्ग इंतेखाब दर्ज कराया कि उसके फूफा मनोहर सिन्हा दिनांक 19/11/2026 को पिथौरा कोर्ट में पेशी देने गए थे। घर गोपालपुर वापस आते समय शाम लगभग 04:30 से 05:00 बजे के मध्य जियो पेट्रोल पंप के पास NH53 हाईवे रोड चौक पर रोड क्रॉस करते समय रायपुर की ओर आ रहे वाहन ने उनकी साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!