हमर प्रदेश सीजी न्यूज
रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
थाना छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
गरियाबंद: जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु SP गरियाबंद के निर्देशन में चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान के तहत थाना छुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छत्तरमई में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके से आरोपी तामसिंग सोरी पिता तहसील सोरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम छत्तरमई, थाना छुरा के कब्जे से कुल 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 1,200 रुपये बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना छुरा में अपराध क्रमांक 204/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!