Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

थाना कोरर पुलिस की त्वरित कार्यवाही मामूली विवाद पहुंचा था हत्या के अंजाम तक  भाई ने भाई का किया था हत्या घटना पश्चात चंद घंटे में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार। आरोपी से जप्त हुआ अपराध घटना में प्रयुक्त हथियार फावड़ा 

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

पद: जिला रिपोर्टर 

जिला: कांकेर

नाम: शैलेन्द्र जैन

घटना का विवरण :

 जिला उत्तर बस्तर कांकेर के पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में कोरर पुलिस द्वारा दिनांक 09.11.2026 को देर रात ग्राम उच्च पानी में मृतक शामलाल उइके उम्र करीबन 50 वर्ष की हत्या उसके भाई शामसाय उइके के द्वारा मारपीट करने से आई चोट से होना जानकारी प्राप्त होने पर मौके पर पहुँच कर भारतीय न्याय संहिता की हत्या की धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आरोपी गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम गठित कर आरोपी की पताशाजी हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में आज दिनांक 10.11.2026 को आरोपी शाम साय उइके पिता स्वर्गीय लल्लीराम उइके उम्र 41 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

 गिरफ्तार आरोपी--

1. शाम साय उइके पिता स्वर्गीय लल्लीराम उइके उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम ऊंचपानी थाना कोरर जिला उत्तर बस्तर कांकेर 

 

 जप्ती का विवरण ---

 अपराध घटना में प्रयुक्त फावड़ा

 

पुलिस टीम का विवरण ---

थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक 656 कन्हैयालाल पटेल, आरक्षक चेतन कवाची, राजिश कावड़े, ईश्वर कावड़े, सैनिक रामचंद उइके, आरक्षक भारत दुग्गा, सैनिक जोहन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos