Home /
अपराध /
*थाना कांकेर की शासकीय सील एवं हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी का दुरुपयोग कर फर्जी इंटीमेशन लेटर तैयार करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*थाना कांकेर की शासकीय सील एवं हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी का दुरुपयोग कर फर्जी इंटीमेशन लेटर तैयार करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
✍️ पद : जिला रिपोर्टर
📍 जिला : कांकेर
👤 नाम : शैलेन्द्र जैन
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
🟪 आरोपी के कब्जे से 02 फर्जी इंटीमेशन लेटर, एचपी प्रिंटर एवं आईफोन 13 प्रो मोबाइल सहित कुल ₹40,000 की सामग्री जप्त।
🔳घटना का संक्षिप्त विवरण
◽मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में दिनांक 26.11.2026 को प्रार्थी भूपेश सिंह ठाकुर, निवासी ठेलकाबोड़ कांकेर, द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई।
◽प्रार्थी की एजेंसी विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के साथ अनुबंध के तहत वाहनों की वसूली एवं जब्ती का कार्य करती है। दिनांक 24.11.2026 को HDB वित्तीय सेवा के निर्देशानुसार वाहन क्रमांक CG 04 PA 9083 की जब्ती से पूर्व थाना में सूचना प्रस्तुत करने हेतु कार्यालय कर्मचारी गोविन्द मरकाम को निर्देशित किया गया था।
◽आरोपी गोविन्द मरकाम द्वारा पूर्व में थाना से प्राप्त इंटीमेशन दस्तावेज पर अंकित शासकीय सील एवं हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी का अनाधिकृत उपयोग किया गया। आरोपी ने उक्त दस्तावेज को अपने मोबाइल में कॉपी कर इमेज एडिटर के माध्यम से संपादित एवं कूटरचित कर नए दस्तावेज तैयार किए तथा उन्हें वास्तविक थाना सूचना के प्रमाण के रूप में उपयोग किया।
◽शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 434/2026, धारा 336(3), 340(2), 341(2), 204 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
◽विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसने पूर्व में प्राप्त इंटीमेशन पावती पत्र की फोटो से थाना की शासकीय सील एवं हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी का उपयोग कर इमेज एडिटर के माध्यम से कूटरचित दस्तावेज तैयार करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 02 फर्जी इंटीमेशन लेटर, 01 एचपी प्रिंटर एवं 01 आईफोन 13 प्रो मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया।
◽आरोपी गोविन्द मरकाम को अपराध में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए दिनांक 27.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
🔳गिरफ्तार आरोपी का विवरण
गोविन्द मरकाम, पिता टेकराम मरकाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी रतावा वार्ड लारीपारा, थाना सिहावा, जिला धमतरी, हाल निवासी ठेलकाबोड़, कांकेर।
🔳जप्त सामग्री
- 02 नग कूटरचित इंटीमेशन लेटर।
- 01 नग एचपी प्रिंटर, कीमत ₹10,000।
- 01 नग आईफोन 13 प्रो मोबाइल, कीमत ₹30,000।
-कुल जप्त सामग्री की कीमत ₹40,000।
🔳पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, सहायक उप निरीक्षक भीखम साहू, आरक्षक रूद्र जुर्री, लक्ष्मण भास्कर, रोमेश दिवान एवं रामप्रसाद साहू।
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!