Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

त्योहारों में रेलवे की व्यवस्था पर बरसे अरुण वोरा, बोले– यात्रियों की परेशानी दूर करने में नाकाम साबित हो रही सरकार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग। त्योहारों का मौसम आते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है, लेकिन इस बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे की तैयारियां नाकाफी नजर आ रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी, लंबी वेटिंग लिस्ट और यात्री सुविधाओं की कमी को लेकर दुर्ग के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता **अरुण वोरा** ने केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

 

वोरा ने कहा कि त्योहारों के दौरान हर व्यक्ति अपने परिवार और अपनों के बीच पहुंचना चाहता है, लेकिन रेलवे की अव्यवस्थाएं लोगों की खुशियों पर भारी पड़ रही हैं। यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए जूझना पड़ रहा है, वहीं सामान्य श्रेणी के डिब्बों में क्षमता से अधिक भीड़ के कारण सफर करना मुश्किल हो गया है।

 

उन्होंने कहा कि त्योहारों में यात्रियों की संख्या बढ़ना कोई अचानक होने वाली घटना नहीं है। रेलवे को इसकी जानकारी पहले से रहती है, इसके बावजूद अतिरिक्त ट्रेनों और कोचों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करना समझ से परे है। इसका सबसे अधिक खामियाजा बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बीमार यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

 

पूर्व विधायक ने ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने, अचानक रद्द होने और अंतिम समय में रूट बदलने जैसी समस्याओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों की पूरी यात्रा योजना बिगड़ जाती है और उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

अरुण वोरा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि त्योहारों में आम जनता को बेहतर रेल सुविधा देने के बजाय उसे भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।** रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन, अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था और स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं को तत्काल बेहतर बनाया जाए, ताकि आम नागरिक बिना परेशानी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos