Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

त्योहार से पहले मिठाई फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की दबिश, बिना FSSAI लाइसेंस चल रहा था कारोबार; इकाई सील

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
71 Views 5 Min Read 0 Comments
त्योहार से पहले मिठाई फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की दबिश, बिना FSSAI लाइसेंस चल रहा था कारोबार; इकाई सील

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

भिलाई। त्योहारों से पहले मिठाई की बढ़ती मांग के बीच खाद्य विभाग ने भिलाई में बड़ी कार्रवाई की है। पावर हाउस क्षेत्र के बैकुंठ धाम में संचालित एक मिठाई निर्माण इकाई में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर विभागीय टीम ने परिसर को सील कर दिया। जांच के दौरान संचालक के पास खाद्य निर्माण से संबंधित वैध FSSAI लाइसेंस या पंजीयन नहीं मिला।

 

छह महीने से बन रही थी मिठाइयां

 

जानकारी के मुताबिक बैकुंठ धाम क्षेत्र में ‘मुस्कान फूड प्रोडक्ट’ नाम से मिठाई निर्माण इकाई संचालित हो रही थी। इसके संचालक पप्पू सिंह बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां पिछले करीब छह महीनों से बड़े पैमाने पर मैसूर पाक और बेसन की बर्फी तैयार की जा रही थी।

 

गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने अचानक यहां दबिश दी। जांच में खाद्य निर्माण के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस या पंजीयन नहीं पाया गया।

 

परिसर में मिली गंदगी, सैंपल जांच के लिए भेजे

 

कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम को निर्माण परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। परिसर में गंदगी और स्वच्छता संबंधी गंभीर खामियां पाए जाने की बात सामने आई है।

 

विभागीय टीम ने तैयार की जा रही मैसूर पाक और बेसन बर्फी के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। लैब रिपोर्ट और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक निर्माण इकाई को सील कर दिया गया है।

 

बिना लाइसेंस खाद्य निर्माण पर सख्ती

 

खाद्य अधिकारी जितेंद्र नीले ने बताया कि बिना आवश्यक लाइसेंस खाद्य सामग्री का निर्माण करना और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार करना जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर मामला है। संचालक द्वारा नियमानुसार पंजीयन कराने और परिसर में आवश्यक स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने तक निर्माण कार्य पर प्रतिबंध रहेगा।

 

त्योहारों से पहले बढ़ेगी जांच

 

त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने को देखते हुए खाद्य विभाग की कार्रवाई ने अवैध रूप से खाद्य निर्माण करने वाली इकाइयों पर निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच और कार्रवाई का अभियान और तेज किया जाएगा।

 

इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि जिले में बिना लाइसेंस या खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर कितनी अन्य इकाइयां संचालित हो रही हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos