Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

त्योहार से पहले दुर्ग पुलिस सख्त, DJ-पंडाल संचालकों को दिए कड़े निर्देश

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
62 Views 5 Min Read 0 Comments
त्योहार से पहले दुर्ग पुलिस सख्त, DJ-पंडाल संचालकों को दिए कड़े निर्देश

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग, 1 सितंबर। आगामी त्योहारों को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में DJ, साउंड सिस्टम, पंडाल और किराया भंडार संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 50 से अधिक संचालक शामिल हुए।

 

बैठक में एडिशनल एसपी शहर शोभराज अग्रवाल, CSP छावनी प्रशांत पैकरा एवं CSP भिलाई नगर निशांत पाठक ने संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

 

75 डेसीबल से अधिक नहीं होगी आवाज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार लाउडस्पीकर एवं साउंड सिस्टम की आवाज 75 डेसीबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक DJ बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहनों पर DJ बजाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक साउंड सिस्टम के साथ ध्वनि मापक यंत्र रखना अनिवार्य होगा, ताकि निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

अस्पताल, स्कूल और सरकारी कार्यालय साइलेंस जोन

बैठक में बताया गया कि अस्पताल, स्कूल, न्यायालय एवं सरकारी कार्यालयों के 100 मीटर के दायरे को साइलेंस जोन माना जाएगा। इन क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का विशेष रूप से पालन करना होगा।

पंडाल लगाने से पहले लेनी होगी अनुमति

पंडाल संचालकों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित व्हाइट मार्किंग के पीछे ही पंडाल का निर्माण किया जाए। मुख्य मार्ग अथवा आपातकालीन रास्तों को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं किया जाए।

आयोजन से पहले नगर निगम की अनुमति, फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिसिटी सेफ्टी और स्ट्रक्चर सेफ्टी ऑडिट कराना अनिवार्य होगा। पुलिस ने संचालकों से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आयोजन करने की अपील की।

नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ध्वनि प्रदूषण, DJ के निर्धारित समय और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आयोजकों और संचालकों से अपील की है कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos