त्योहार की मिठास में मिलावट का खौफ: रायगढ़ में मिठाई दुकानों और कारखानों पर प्रशासनिक छापा, मचा हड़कंप
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

त्योहार की मिठास में मिलावट का खौफ: रायगढ़ में मिठाई दुकानों और कारखानों पर प्रशासनिक छापा, मचा हड़कंप

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
58 Views 5 Min Read 0 Comments
त्योहार की मिठास में मिलावट का खौफ: रायगढ़ में मिठाई दुकानों और कारखानों पर प्रशासनिक छापा, मचा हड़कंप

 

रायगढ़: रक्षाबंधन की खुशियों पर मिलावटखोरी का साया न पड़े, इसे लेकर रायगढ़ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को चक्रधर नगर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रशासनिक अमले ने अचानक मशहूर मिठाई दुकानों और उनके कारखानों पर धावा बोल दिया।
त्योहारी सीजन में घटिया सामग्री खपाने की आशंका के बीच चक्रधर नगर चौक स्थित चावला रेस्टोरेंट, कलाकंद मिठाई दुकान और मिठाइयों के निर्माण कारखानों में सघन तलाशी ली गई। टीम ने मौके से मावा, पनीर और विभिन्न मिठाइयों के संदिग्ध नमूने जब्त किए।
अधिकारियों की मौजूदगी में ताबड़तोड़ कार्रवाई
निरीक्षण की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, सीएसपी मयंक मिश्रा, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. और तहसीलदार शिव डनसेना भारी बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की नमूना सहायक सुश्री सरिता पटेल ने प्रक्रिया के तहत नमूनों को सील किया, जिन्हें जांच के लिए तत्काल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा जा रहा है।
'रिपोर्ट आते ही नपेंगे मिलावटखोर'
जिला प्रशासन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तय है। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई विक्रेताओं और मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।


अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos