Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

तोरवा पुलिस का गुंडे-बदमाशों पर बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, 2 साल से फरार लूट का वारंटी भी चढ़ा हत्थे

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
22 Views 5 Min Read 0 Comments
तोरवा पुलिस का गुंडे-बदमाशों पर बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, 2 साल से फरार लूट का वारंटी भी चढ़ा हत्थे

तोरवा पुलिस का गुंडे-बदमाशों पर बड़ा एक्शन: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, 2 साल से फरार लूट का वारंटी भी चढ़ा हत्थे

बिलासपुर (तोरवा):

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए तोरवा पुलिस ने असामाजिक तत्वों और गुंडों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में धारदार हथियार लहराकर आम जनता में दहशत फैला रहे तीन बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शांति भंग करने की नीयत से घूम रहे 2 युवकों पर प्रतिबंधक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि लूट और चोरी के मामलों में वर्ष 2024 से फरार चल रहे एक शातिर स्थायी वारंटी को भी धर दबोचा गया है।

इलाके में लहरा रहे थे चाकू, पुलिस ने दबोचा

त्योहारी माहौल में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तोरवा पुलिस की टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग कर रही हैं। 2 सितंबर की शाम गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर कुछ असामाजिक तत्व धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा रहे हैं और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को मौके से हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया।

हथियार लहराने वाले तीन आरोपियों पर आर्म्स एक्ट

पुलिस ने मौके से 3 नग लोहे के धारदार चाकू जब्त किए और तीनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक अपराध दर्ज किए:

 * हेमंत करवा (35 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द)

 * दिनेश यादव (22 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द)

 * निर्मलदास उर्फ लुलु मानिकपुरी (25 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवास, तोरवा)

इन तीनों के विरुद्ध थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 479/2026, 481/2026 और 482/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई और न्यायालय में पेश किया गया।

लूट-चोरी का स्थायी वारंटी 'कांचो' भी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान तोरवा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता तब मिली, जब लूट एवं चोरी के 2 गंभीर मामलों में 2024 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मोहित उर्फ कांचो मलिक (19 वर्ष, निवासी बापू नगर, तोरवा) को भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस लंबे समय से इस शातिर की तलाश कर रही थी।

शांति भंग करने वालों पर प्रतिबंधक शिकंजा

वहीं सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और माहौल बिगाड़ने की फिराक में घूम रहे दो अन्य युवकों के खिलाफ धारावाहिक प्रतिबंधक कार्रवाई की गई:

 * गोविंद यादव (30 वर्ष, निवासी चांटीडीह, सरकंडा)

 * राजा यादव उर्फ राहुल यादव (21 वर्ष, निवासी यादव मोहल्ला, तोरवा)

इन दोनों को प्रतिबंधक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। तोरवा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में गुंडागर्दी, अवैध हथियार प्रदर्शन या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos