Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

तोकापाल में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 547 मरीजों को मिला लाभ | विधायक विनायक गोयल रहे मौजूद !*

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
71 Views 5 Min Read 0 Comments
तोकापाल में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 547 मरीजों को मिला लाभ | विधायक विनायक गोयल रहे मौजूद !*

*तोकापाल में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 547 मरीजों को मिला लाभ | विधायक विनायक गोयल रहे मौजूद !*

 

 

> तोकापाल विकासखंड में आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

> 

> इस शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से कुल 547 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवाइयों का लाभ लिया। यहाँ वात, पित्त, मधुमेह, स्त्री रोग सहित कई जटिल रोगों का इलाज किया गया।

> 

> साथ ही 350 लोगों को आयुष काढ़े का वितरण और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे भी दिए गए। मौके पर ही आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, टीबी जांच और एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध रही।

> 

> शिविर की सबसे बड़ी खासियत रही विभिन्न विभागों का समन्वय। महिला बाल विकास, राजस्व, पशुपालन और शिक्षा विभाग के स्टॉल लगे जहाँ लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला।

 

तोकापाल में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न। 547 हितग्राहियों को लाभ, 350 को काढ़ा वितरण। एसडीएम शंकर लाल सिन्हा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोहनिश साहू सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos