Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

तेज बहाव में बहने से 54 वर्षीय पहाड़ी कोरवा की मौत, एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
71 Views 5 Min Read 0 Comments
तेज बहाव में बहने से 54 वर्षीय पहाड़ी कोरवा की मौत, एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में दोड़की नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से 54 वर्षीय पहाड़ी कोरवा की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी में तलाश शुरू की, जिसके बाद करीब एक किलोमीटर दूर नदी के बीच झाड़ियों में फंसा मृतक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

 

जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी बेटी के ससुराल डुमरकोना जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान बगीचा थाना क्षेत्र के डुमरटोली के पास दोड़की नदी पार करते समय अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी में बह गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी के बीच झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।

 

मृतक की पहचान बूधुराम पहाड़ी कोरवा (54 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

✍️ हमर प्रदेश

स्टेट रिपोर्टर – रंजय सिन्हा

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos