तेंदुए के हमले से पीड़ित परिवार से जिला पंचायत उपाध्यक्ष
गत दिवस 3 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 1 बजे ग्राम झिटकी में एक खूंखार तेंदुए ने एक ही परिवार के छह सदस्यों पर हमला कर दिया, जिसमें परिवार के सभी सदस्य घायल हुए

भीखम सिंह ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद
ने आज पीड़ित परिवार से उनके निवास पर मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना, स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया।
परिवार के श्री सरजू यादव (60 वर्ष), श्री जनक यादव (39 वर्ष), श्री तुषार यादव (16 वर्ष) एवं श्री मनीष यादव (17 वर्ष) उपचार के बाद वर्तमान में घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
वहीं श्रीमती सुनीता यादव (38 वर्ष) एवं श्रीमती उतरी बाई यादव का उपचार मेकाहारा अस्पताल, रायपुर में जारी है। ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वस्थ एवं सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।
मुलाकात के दौरान श्री जनक यादव जी ने उस भयावह रात की अपनी आपबीती साझा की और बताया कि किस परिस्थिति में अचानक तेंदुए का सामना हुआ तथा किस तरह उन्होंने हिम्मत और साहस के साथ तेंदुए का सामना करते हुए अपनी एवं परिवार के सदस्यों की जान बचाने का प्रयास किया। उनकी आपबीती सुनकर घटना की भयावहता और गंभीरता का एहसास हुआ।
पीड़ित परिवारजनों को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग एवं साथ देने का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित विभाग से आवश्यक सहायता एवं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान सरपंच श्री ललित बया (सिमगांव), श्री हीरा साहू, श्री गुलेश साहू एवं श्री ओम प्रकाश ध्रुव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
गिरवर साहू
हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
मो .9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!