
✍️जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
नगरी, धमतरी। सिहावा विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों का हालचाल जानने शासकीय अस्पताल नगरी पहुंचीं। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल के डॉक्टरों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, विगत दिनों बोराई क्षेत्र के कारीपानी और आमानाला में तेंदुए के हमले से कई ग्रामीण घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल नगरी लाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अम्बिका मरकाम तत्काल अस्पताल पहुंचीं और घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस दौरान विधायक ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने पीड़ितों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी दौरान विधायक अम्बिका मरकाम ने नवागांव की उन तीन महिलाओं से भी मुलाकात की, जो जंगली कंद को करु कंद समझकर खाने के बाद बेहोश हो गई थीं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस अवसर पर विधायक सलाहकार सिहावा विधानसभा क्षेत्र के श्री भरत निर्मलकर, विधायक प्रतिनिधि श्री सचिन भंसाली, प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस श्री मयंक ध्रुव, सेवादल अध्यक्ष श्री अय्यूब खान, युवा नेता कांग्रेस श्री दिनेश यादव और युवा आदिवासी नेता श्री रवि नेताम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!