Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

तुर्काडीह में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर फिसली, जशपुर निवासी रोहित साय गंभीर रूप से घायल; NHAI की RPV टीम ने पहुंचाया CIMS अस्पताल

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
तुर्काडीह में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर फिसली, जशपुर निवासी रोहित साय गंभीर रूप से घायल; NHAI की RPV टीम ने पहुंचाया CIMS अस्पताल

✍🏻 आशीष यादव जिला रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 
 रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 


तुर्काडीह में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर फिसली, जशपुर निवासी रोहित साय गंभीर रूप से घायल; NHAI की RPV टीम ने पहुंचाया CIMS अस्पताल

एम्बुलेंस पहुंचने से पहले RPV टीम ने संभाली जिम्मेदारी, बाइक सवार ने नहीं पहना था हेलमेट

बिलासपुर। जिले के तुर्काडीह में 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:15 बजे एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। कोरबा की ओर से रायपुर की तरफ जा रही यामाहा FZ5 बाइक तेज रफ्तार के चलते अचानक अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार रोहित साय, निवासी जशपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक OD16K9982 को लेकर रोहित साय कोरबा से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तुर्काडीह के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसा इतना गंभीर था कि रोहित साय को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच सहायता के लिए पहुंची NHAI की RPV (रोड पेट्रोलिंग व्हीकल) टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल रोहित साय को एम्बुलेंस के पहुंचने का इंतजार किए बिना तत्काल बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना कितना जरूरी है, यह हादसा इसकी याद दिलाता है। हेलमेट दुर्घटना को रोक नहीं सकता, लेकिन सिर में गंभीर चोट और जानलेवा खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है।

सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos