Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

तीन साल से धूल का दंश झेल रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, छातौना में किया चक्काजाम; ठेका कर्मियों को दी चेतावनी

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

रतनपुर–करियाम एनएच मार्ग पर उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध, प्रतिदिन तीन बार पानी छिड़काव कराने की उठाई मांग

रतनपुर, बिलासपुर। रतनपुर से करियाम जाने वाले एनएच मार्ग पर उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। पिछले करीब तीन वर्षों से धूल और गुबार की समस्या झेल रहे लोगों ने छातौना में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने संबंधित ठेका कर्मियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि रतनपुर–करियाम मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण धूल के बड़े-बड़े गुबार उड़ते हैं। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

प्रतिदिन तीन बार पानी छिड़काव की मांग

चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों ने ठेका कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे मार्ग पर प्रतिदिन कम से कम तीन बार पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि उड़ती धूल से लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

समझाइश के बाद खुला जाम

छातौना में चक्काजाम के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। बाद में समझाइश और बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

इस दौरान मुकुंद केरकेट्टा, संभागीय अध्यक्ष एनसीपी, बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने भी ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से उठाया और संबंधित ठेका कर्मियों से नियमित पानी छिड़काव सुनिश्चित करने की मांग की।

अब देखना होगा कि संबंधित ठेका कंपनी और जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं। फिलहाल ग्रामीणों की मांग स्पष्ट है कि रतनपुर–करियाम मार्ग पर उड़ती धूल से जल्द राहत दिलाई जाए।

जनता की दो टूक मांग—तीन साल से धूल झेल रहे हैं, अब नियमित पानी का छिड़काव चाहिए।

✍️ रिपोर्ट: आशीष यादव
जिला संवाददाता — हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
रतनपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
🌐 hamarpradeshcg.com
छत्तीसगढ़ की हर खबर, सबसे पहले और सबसे सटीक।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos