रिपोर्टर - अभिषेक कुमार पाण्डेय hamarpradeshcg
जिला संवाददाता
जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
11/08/26
स्लग -
*तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संकल्प से गूंजा बिलासपुर*
*कुलपति प्रो. डॉ. एल.पी. पटेरिया की उपस्थिति में तिरंगा शपथ, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन*
एंकर - हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के शैक्षणिक संस्थानों में आज देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के शिक्षण विभाग में कुलपति प्रो. डॉ. एल.पी. पटेरिया की उपस्थिति में तिरंगा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने, देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।
*तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह* सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और विद्यार्थियों ने नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इसी क्रम में सेजेस मल्टीपरपस स्कूल में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ राष्ट्रगीत का गायन कर देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। मिशन हाई स्कूल, बृहस्पति बाजार और मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय, सीपत में भी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों से शैक्षणिक परिसरों से लेकर शहर तक देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते वंदे मातरम् के स्वर ने बिलासपुर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!