Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

तिफरा ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस ने भेजा जेल

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
18 Views 5 Min Read 0 Comments
तिफरा ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस ने भेजा जेल

तिफरा ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर:

आगामी त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों, नशाखोरों और चाकूबाजों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू के साथ खुलेआम लोगों को डरा-धमका रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बीट आरक्षक और पुलिस टीम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को आतंकित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान देवा दिवाकर उर्फ गोलू (पिता: नैनदास दिवाकर, उम्र: 30 वर्ष), निवासी भगत सिंह आजाद नगर, तिफरा कुंदरापारा, थाना सिरगिट्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 662/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने, नशाखोरी या भय का माहौल बनाने वाले तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos