जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर
रायपुर,।छत्तीसगढ़ के तालाबों एवं नदी घाटों का नाम बदलकर ‘छठ घाट’ किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त और विभिन्न थानों में ज्ञापन सौंपकर रोक लगाने की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष टिकेश्वर निषाद ने कहा कि प्रदेश के तालाबों और नदी घाटों की अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान है, जो लोकसंस्कृति और पूर्वजों की विरासत से जुड़ी है। मूल नामों को बदलने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।
पदाधिकारी उषा श्रीवास ने कहा कि छठ बिहार का पर्व है, धार्मिक आस्था के नाम पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक जलस्रोतों की मौलिक पहचान बदलना उचित नहीं है। प्रवासी पर्व मना सकते हैं, लेकिन मूल नाम बदलना सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है।
संगठन ने मांग की है कि मूल नामों को बदलने पर रोक के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, अन्यथा सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!