Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

तालाबों और नदी घाटों को ‘छठ घाट’ नाम देने के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तालाबों एवं नदी घाटों का नाम बदलकर ‘छठ घाट’ किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, नगर निगम आयुक्त एवं विभिन्न थानों में ज्ञापन सौंपकर नाम परिवर्तन पर रोक लगाने की मांग की है।

 

संगठन के अध्यक्ष टिकेश्वर निषाद ने कहा कि प्रदेश के तालाबों और नदी घाटों की अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पहचान है। ये जलस्रोत छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पूर्वजों की विरासत से जुड़े हुए हैं। इनके मूल नामों को बदलने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

 

वहीं संगठन की पदाधिकारी उषा श्रीवास ने कहा कि छठ पर्व धार्मिक आस्था का विषय है और सभी को अपने पर्व मनाने का अधिकार है, लेकिन धार्मिक आयोजन के नाम पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक जलस्रोतों की मूल पहचान बदलना उचित नहीं है।

 

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि तालाबों एवं नदी घाटों के मूल नामों को सुरक्षित रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos